UPSC: तैयारी से पहले ईमानदारी से पूछें – मैं ये क्यों करना चाहता हूँ?
for new aspirant UPSC की तैयारी शुरू करने से पहले एक सवाल खुद से ईमानदारी से पूछना जरूरी है – “मैं ये क्यों करना चाहता हूँ?” जब जवाब अंदर से आए, तब ही अगला कदम उठाना चाहिए। ये सफर सिर्फ किताबों का नहीं है, मन और दिमाग की लड़ाई है – और सबसे बड़ा दुश्मन हमारा खुद का भटकता हुआ मन होता है। ये मन अक्सर कहेगा – “छोड़ यार, आज नहीं पढ़ते”, “कल से शुरू करेंगे”, “इतना पढ़कर भी क्या होगा?” – यहीं से असली जंग शुरू होती है। मन को साधना, समय को बांधना और अपने आप से आगे निकलना ही इस तैयारी की असली पहचान है। शुरुआत में ही सभी विषयों का सिलेबस और पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र निकालो – यही तुम्हारा नक्शा है। उसे पढ़ो, समझो, और तय करो कि क्या पढ़ना है, कितना पढ़ना है, और क्या छोड़ना है। Resources सीमित रखो: NCERTs, एक standard book प्रति विषय, और एक अच्छा current affairs source। Smart Study का मतलब यही है – कम पढ़ो लेकिन बार-बार पढ़ो, समझकर पढ़ो, और लिखा हुआ दोहराते रहो। हर दिन का समय तय करो – 6 से 8 घंटे पर्याप्त हैं शुरुआत में, लेकिन consistency ज़रूरी है। सुबह जल्दी उठो, छोटे टुकड़ों में पढ़ाई करो, और बीच में ब्रेक लो ताकि मन भटके नहीं। Notes बनाओ, revisions करो और weekly self-test ज़रूर रखो। याद रखो, तैयारी कोई ताज नहीं पहनाती, ये तपाकर इंसान को लोहा बनाती है। और जो अपने मन का मालिक बन गया, वही UPSC का असली खिलाड़ी है। खुद को हर दिन याद दिलाओ – “मैं क्यों शुरू किया था” – यही तुम्हारा ईंधन है।
Mr rohit · 1y ago
bhai me to bs sss ki taiyari kr rha hun help kr de 🥲